गृह मंत्री अमित शाह ने आज सिखों के तीसरे गुरु, गुरु अमरदास की जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने सिख गुरु को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने मानवता को अहंकार का त्याग करने और सेवा, समर्पण और ईश्वर के नाम के स्मरण के मार्ग को अपनाने के लिए प्रेरित किया। श्री शाह ने समाज में महिलाओं के सम्मान और समान अधिकारों को सुनिश्चित करने में गुरु अमरदास द्वारा उठाए गए क्रांतिकारी कदमों का भी उल्लेख किया। उन्होंने यह भी कामना की कि गुरु साहब का दिव्य जीवन और उनके उच्च आदर्श मानव जाति के लिए प्रेरणा का शाश्वत स्रोत बने रहेंगे।
News On AIR | अप्रैल 30, 2026 1:02 अपराह्न
गृह मंत्री अमित शाह ने गुरु अमरदास जयंती पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं