नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने कहा है कि संवैधानिक सीमाओं के भीतर देश की वर्तमान चुनौतियों का समाधान करने के लिए वे हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। कई नागरिक संगठनों ने युवाओं से राष्ट्रपति के साथ मिलकर वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों से निपटने, संवैधानिक मूल्यों को अपनाने और देश में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को रोकने के लिए काम करने का आग्रह किया है। सीपीएन-यूएमएल पार्टी ने भी कहा है कि देश को संविधान और लोकतांत्रिक उपायों के अनुसार एक राजनीतिक रास्ता अपनाना चाहिए।
इस बीच, काठमांडू घाटी में कल सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा। कई अन्य क्षेत्रों में भी कर्फ्यू और निषेधाज्ञा को बढ़ा दिया गया है। त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को फिर से खोल दिया गया है। सुरक्षाकर्मी पर्यटकों को हवाई अड्डे तक पहुंचने में मदद कर रहे है।
वहीं, प्रदर्शनकारी युवा बातचीत के लिए प्रतिनिधियों का चयन कर रहे हैं। युवा सड़कों पर सफाई अभियान में शामिल हुए। इस बीच प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या आज बढ़कर 34 हो गई है। 11,000 से अधिक घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।