भारतीय वायु सेना की विश्व प्रसिद्ध सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने आज हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुजानपुर टीहरा स्थित सैनिक स्कूल के मैदान में हवाई करतब दिखाए।
इस अवसर पर नौ विमानों ने मनमोहक करतब प्रदर्शित किए। वायु सेना के बहादुर पायलटों के इस शानदार प्रदर्शन को देखने के लिए भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए। करतब के दौरान लड़ाकू विमानों ने आकाश में विभिन्न प्रकार की आकृतियाँ बनाईं, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।