फ़रवरी 16, 2026 2:16 अपराह्न

printer

हिमाचल प्रदेश: मंडी जिले में सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव आज से शुरू

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव आज से शुरू होकर 21 फरवरी 2026 तक चलेगा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आज दोपहर इस मेले का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। उत्सव का शुभारंभ श्री राज माधव राय मंदिर में पूजा और प्रथम जलेब समारोह के साथ होगा, जिसमें उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इस भव्य जुलूस में मंडी जिले के स्थानीय देवी-देवता अपने गुरुओं, लोक कलाकारों और हजारों भक्तों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।

अपूर्व देवगन ने कहा कि इस वर्ष के महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण 20 फरवरी को होने वाली अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक परेड होगी, जिसमें फ्रांस, अमरीका, नाइजीरिया, तंजानिया, ताजिकिस्तान और श्रीलंका के साथ-साथ कई अन्य देशों के सांस्कृतिक दल भी भाग लेंगे। इसके अलावा, उत्तर भारत, हिमाचल प्रदेश और मंडी जिले के कलाकार भी सांस्कृतिक संध्याओं में भाग लेंगे।