अप्रैल 15, 2026 10:39 पूर्वाह्न

printer

हिमाचल प्रदेश दिवस आज,पीएम मोदी ने दी नागरिकों को शुभकामनाएं

आज हिमाचल प्रदेश दिवस है। राज्य स्तरीय समारोह किन्नौर जिले के मुख्यालय रेकोंग पेओ में आयोजित किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड में सलामी लेंगे। राज्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश दिवस के अवसर पर प्रदेश के नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया में प्रधानमंत्री ने कहा कि समृद्ध परंपराओं, अनूठी सांस्कृतिक विरासत और यहां के लोगों के परिश्रम, समर्पण और विनम्रता के कारण राज्य की एक विशेष पहचान है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश को भगवान की पवित्र भूमि बताया और इस विशेष अवसर पर सभी नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला