मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

मार्च 17, 2025 8:37 अपराह्न

printer

हिमाचल प्रदेशः मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वित्‍तीय वर्ष 2025-26 के लिए 58 हजार पांच सौ 14 करोड़ रूपए का आम बजट पेश किया

हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में विधानसभा कार्यवाही के दौरान वित्‍तीय वर्ष 2025-26 के लिए 58 हजार पांच सौ 14 करोड़ रूपए का आम बजट पेश किया। इस बजट में नया कर नहीं लगाया गया है। मुख्‍यमंत्री ने इस बजट में लगभग एक दर्जन नई योजनाओं की घोषणा की है।

 

    मुख्‍यमंत्री ने बजट भाषण में वर्ष 2025 में विभिन्‍न विभागों में 25 हजार पदों में भर्ती की भी घोषणा की है। इसके अतिरिक्‍त विधायक प्राथमिकता कोष की राशि एक सौ 95 करोड से बढ़ाकर दो सौ करोड़ कर दी गई है।