मार्च 13, 2026 7:17 अपराह्न

printer

राजमार्ग प्रवेश ऑनलाइन पोर्टल से राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे सुविधाएं स्थापित करने की अनुमति प्रक्रिया सरल: सरकार

सरकार ने आज कहा कि राजमार्ग प्रवेश ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे पेट्रोल पंप, रेस्तरां या विश्रामगृह स्थापित करने के लिए आवश्यक अनुमतियाँ प्राप्त करने की प्रक्रिया सरल हो गई है। इस पोर्टल का शुभारंभ केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पिछले महीने किया था। इस प्लेटफॉर्म पर सरकारी और निजी क्षेत्र को राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ जल और गैस पाइपलाइन, ऑप्टिकल फाइबर केबल तथा विद्युत लाइनें बिछाने के लिए अनुमोदन प्राप्त करने की सुविधा उपलब्‍ध है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला