उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कल आगरा किले के सामने से गरुड़ उड़ान यात्रा को राजगढ़ के लिए रवाना किया। समर्थ गुरु रामदास और छत्रपति शिवराय प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित 1253 किलोमीटर लंबी यात्रा में एक हजार धावक, 100 साइकिल सवार और चार घुड़सवार शामिल हैं, जो 13 दिन बाद राजगढ़ पहुंचेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि आगरा से शिवाजी महाराज की वीरता और कुशलता का इतिहास जुड़ा हुआ है।
Site Admin | अगस्त 18, 2024 12:46 अपराह्न
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने गरुड़ उड़ान यात्रा को राजगढ़ के लिए रवाना किया
