मई 17, 2026 10:23 अपराह्न

printer

पश्चिम मध्य रेलवे ने राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने की घटना की जांच के लिए उच्च-स्तरीय जांच समिति गठित की

पश्चिम मध्य रेलवे ने तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में आज हुई आग दुर्घटना की जांच के लिए उच्च प्रशासनिक स्तर की जांच समिति गठित की है।

यह आग ट्रेन के एक यात्री कोच, एक मालवाहक और एक जनरेटर कोच में लगी थी। घटना लूनी रिछा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशनों के बीच हुई।

रेल विभाग ने कहा कि समिति को निर्धारित समय सीमा के भीतर जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। यह समिति घटना के कारणों, तकनीकी पहलुओं और सुरक्षा मानकों की विस्तृत जांच करेगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोका जा सके।

रेल विभाग का कहना है कि वह यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला