उत्तराखंड के बागेश्वर जिला अस्पताल में अब स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक पारदर्शी और सुलभ होंगी। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जिला अस्पताल में हेलो हेल्थ हेल्पलाइन नंबर- 90 68 52 02 35 का शुभारंभ किया। यह हेल्पलाइन रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक सक्रिय रहेगी, जिसके माध्यम से आमजन को जिला अस्पताल की समस्त सेवाओं की जानकारी घर बैठे उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह सेवा खासतौर पर दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है, ताकि उन्हें समय रहते जरूरी जानकारी मिल सके। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन के जरिए भर्ती मरीजों की स्थिति, उपलब्ध चिकित्सक, दवाएं, और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जिलाधिकारी ने अस्पताल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।