नवम्बर 25, 2024 9:42 अपराह्न

printer

तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में तेज वर्षा की संभावना

मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कल तेज से बहुत तेज वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। इन क्षेत्रों में अगले 3 से 4 दिनों तक वर्षा जारी रहने का अनुमान है। विभाग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कल सुबह और रात के समय घना कोहरा छाये रहने की संभावना है।

 

मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला