पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हो रही है। बीते दो दिनों से निचले इलाकों में बारिश जारी है। संदकफू और फलूट में 10 फीट तक बर्फबारी हुई है। कुछ पर्यटकों के इलाके में फंसने की भी खबर है। पुलिस ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है और पर्यटकों को प्रभावित इलाके में न जाने की सलाह दी गई है।
News On AIR | मार्च 22, 2026 11:01 पूर्वाह्न
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में पहाड़ों पर भारी बर्फबारी