उत्तराखंड के बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम, हर्षिल और नीति घाटी में आज भारी हिमपात हुआ।
राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात के कारण मौसम और ठंडा हो गया है और निचले इलाकों में शीतलहर चल रही है।
बड़ी संख्या में पर्यटक हिमपात का आनंद लेने के लिए ऊंचाई वाले स्थानों पर पहुंच रहे हैं।
प्रशासन ने ठंड से बचाव के लिए राज्यभर में मुख्य चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की है। साथ ही जरूरतमंदों को कंबल, गर्म कपड़े और जरूरी सामान दिये जा रहे हैं। हिमपात और वर्षा की संभावना को देखते हुए खाद्य विभाग ने भंडारण की पूरी व्यवस्था कर ली है।
इस बीच, मौसम विभाग ने राज्य में दो हजार पांच सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान व्यक्त किया है।