मार्च 13, 2026 2:31 अपराह्न

printer

अरुणाचल प्रदेश,असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश में रविवार तक मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। असम, मेघालय, हिमालय के तटीय भाग, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज तेज वर्षा हो सकती है। मध्य प्रदेश में आज तेज लू चलने की भी आशंका है। पूर्वोत्‍तर क्षेत्र, छत्तीसगढ़, हिमालय के तटीय भाग, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में दो से तीन दिन तक गरज-चमक के साथ तूफान की संभावना है।