मौसम विभाग ने कल तक पश्चिम बंगाल में हिमालय के तराई क्षेत्रों और सिक्किम में कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।
मौसम विभाग ने कहा कि आज दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।
मछुआरों को 24 मार्च तक उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के समुद्री तटों पर नहीं जाने की सलाह दी गई है।