मुंबई के विभिन्न इलाकों में आज मूसलाधार बारिश से आम जन-जीवन प्रभावित हुआ है। शहर में देर रात एक बजे से सुबह सात बजे तक छह घंटे की अवधि में विभिन्न स्थानों पर 300 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। मौसम विभाग ने दोपहर एक बजकर 57 मिनट पर 4.4 मीटर की ऊंची लहर के साथ मुंबई में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई के संरक्षक मंत्री दीपक केसरकर ने राज्य की विधानसभा में कहा कि यह स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी।
Site Admin | जुलाई 8, 2024 2:23 अपराह्न | Mumbai | Rain
मुंबई के विभिन्न इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश से आम जन-जीवन प्रभावित हुआ
