मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 30, 2025 9:12 अपराह्न

printer

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वजह से पूर्वोत्तर राज्यों में मूसलाधार बारिश

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वजह से पूर्वोत्तर राज्यों में मूसलाधार वर्षा हो रही है। अरुणाचल प्रदेश में, मौसम विभाग ने निचले सुबनसिरी, पश्चिमी कामेंग, पश्चिमी सियांग, लोहित और चांगलांग सहित पांच जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच, कुछ इलाकों में तेज से बहुत तेज बारिश होने के कारण अचानक बाढ़ आ गई है। ऊपरी सुबनसिरी जिले में, सिगिन नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे एक बड़ा इलाका जलमग्न हो गया है और 100 से अधिक मकान और अन्य बुनियादी संरचनाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।

 

     इस बीच, असम में भी लगातार तेज बारिश से सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राजधानी गुवाहाटी बाढ़ की चपेट में है। ब्रह्मपुत्र और अन्य प्रमुख नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। राज्य आपदा मोचन बल ने गुवाहाटी में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए रबर की नावें तैनात की हैं।

 

धुबरी, दक्षिण सलमारा-मनकाचर, ग्‍वालपाड़ा और दीमा हसाओ जैसे जिलों में अचानक बाढ़, भूस्खलन और जलभराव का खतरा पेदा हो गया है। लगातार बारिश और तूफानी हवाओं के कारण गुवाहाटी और उत्तरी गुवाहाटी के बीच नौका सेवा अस्थायी रूप से रोक दी गई है।

 

    इस बीच, मौसम विभाग ने असम में कल तक तेज से बहुत तेज बारिश जारी रहने का रेड अलर्ट जारी किया है।

 

     मिजोरम में भी आज तेज बारिश का दौर जारी रहा। राजधानी आइजोल के उत्तरपूर्वी हिस्से में एक दीवार गिरने से 37 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

मेघालय में भी तेज बारिश हुई है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला