सितम्बर 4, 2024 8:39 पूर्वाह्न

printer

आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में भारी वर्षा से बाढ़ राहत कार्यों में आई बाधा

आंध्र प्रदेश में विजयवाड़ा और एनटीआर तथा गुंटूर के कई हिस्सों में आज तड़के भारी वर्षा हुई जिससे बाढ़ राहत कार्यों में बाधा उत्पन्न हुई। विजयवाड़ा में सिंह नगर और बुडामेरु नहर के किनारे के क्षेत्रों में राहत अभियान जारी है। अभियान के तहत ड्रोन और मोटर बोट का उपयोग करके भोजन और आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बाढ़ राहत कार्यों का लगातार निरीक्षण कर रहे मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बाढ़ पीड़ित लोगों को समय पर भोजन और चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।