मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जुलाई 16, 2024 9:29 पूर्वाह्न | Kerala | landslide | Rain | Weather

printer

तेज बारिश के कारण केरल के कई हिस्सों में भूस्खलन के साथ व्यापक स्‍तर पर क्षति हुई

 
केरल में तेज बारिश के कारण राज्‍य के कई हिस्सों में भूस्खलन और घर क्षतिग्रस्त होने के साथ व्यापक स्‍तर पर क्षति हुई है। पेड़ और बिजली के खंभे गिर जाने के साथ यातायात और बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। विशेष रूप से उत्तरी जिलों की कई नदियों में जलस्तर बढ़ गया है।
 
हालांकि, आज सुबह बारिश में कमी आई है लेकिन कुछ स्थानों पर बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने पांच उत्तरी जिलों मल्लपुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने केरल और लक्षद्वीप के तटों पर 55 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं और तूफानी मौसम रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।