महाराष्ट्र के मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में आज मूसलाधार वर्षा हो रही है। अधिकतर जिलों के प्रमुख क्षेत्रों में जल भराव और बाढ जैसी स्थिति बनी हुई है। प्रमुख नदियां और बांध ऊफान पर हैं। इस कारण सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राज्य भर में तेज वर्षा के पूर्वानुमान के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सभी संबंधित अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिये हैं।