मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने दबाव के कारण 26 से 29 नवंबर तक आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश की सम्भावना व्यक्त की है। दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में मंगलवार से शुक्रवार तक तेज बारिश होने की संभावना है, जबकि 29 नवंबर को उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तक भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
इस दौरान कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की भी संभावना है। मछुआरों को समुद्र में जाने से बचने की सलाह दी गई है। आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने किसानों से अपनी फसलों को नुकसान से बचाने के लिए सावधानी बरतने का आग्रह किया है।