मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 10, 2024 9:33 अपराह्न

printer

तमिलनाडु, कराईकल, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा के कई क्षेत्रों में कल भारी वर्षा का अनुमान

 मौसम विभाग ने तमिलनाडु, कराईकल, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा के कई क्षेत्रों में कल भारी वर्षा का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और उत्तर प्रदेश में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

 

    मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।

 

      राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में अगले दो से तीन दिन के दौरान सुबह और रात के समय कोहरा और धुंध छाए रहने का भी अनुमान है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला