मौसम विभाग ने केरल, उत्तरी आंतरिक तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, लक्षद्वीप, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कल गरज के तेज से बहुत तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। केरल, कर्नाटक, गोवा तटों, लक्षद्वीप क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन क्षेत्र के आसपास के हिस्सों में कल मौसम खराब हो सकता है।
मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है। विभाग ने अगले 2-3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव न होने तथा तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की भी संभावना व्यक्त की है।