भारतीय मौसम विभाग ने आज और कल पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों, ओडिसा और झारखंड में मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड में भी अत्यधिक वर्षा की की संभावना है। इस बीच, आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी वर्षा होगी।
विभाग ने अगले तीन-चार दिनों तक छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और बिहार के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी यही स्थिति रहेंगी। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भी वर्षा होगी।