मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, केरल, माहे और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। साथ ही दिल्ली, हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और ओडिशा में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि का भी अनुमान जताया है। वही, जम्मू- कश्मीर, आंध्र प्रदेश और झारखंड में भी आज ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। इसके अलावा, अगले दो दिनों के दौरान पूर्वी राजस्थान, पंजाब, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने का अनुमान है।
News On AIR | मार्च 31, 2026 11:14 पूर्वाह्न
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, केरल और पश्चिम बंगाल में तेज वर्षा का अनुमान: मौसम विभाग