मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में पश्चिमी तट, पूर्वोत्तर, पूर्वी भारत के कई हिस्सों और उत्तर प्रदेश में तेज वर्षा होने का अनुमान जताया है। साथ ही 10 और 11 जुलाई को उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि आज और कल उत्तराखंड, बिहार और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक वर्षा होने की संभावना है। असम और मेघालय में भी आज, 10 और 11 जुलाई को बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार आज कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा का अनुमान है। अगले पांच दिनों के दौरान मध्य महाराष्ट्र, केरल और माहे, लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक में भी गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है।
Site Admin | जुलाई 7, 2024 9:04 अपराह्न | आईएमडी मानसून
अगले पांच दिनों में पश्चिमी तट, पूर्वोत्तर, पूर्वी भारत के कई हिस्सों और उत्तर प्रदेश में तेज वर्षा होने का अनुमान