मणिपुर में आज दोपहर राज्य के विभिन्न हिस्सों में तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हुई। इससे लोगों को चिलचिलाती धूप से कुछ राहत मिली लेकिन इंफाल शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज से पांच दिनों तक मणिपुर के कुछ जिलों में बिजली और तूफान के साथ अत्यधिक वर्षा होने की संभावना है। इम्फाल के मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि मणिपुर के सात जिलों में कल से वर्षा हो रही है। चंदेल जिले में आज सुबह तक सबसे अधिक 67 दशमलव 5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
Site Admin | जून 28, 2024 8:38 अपराह्न | मणिपुर - वर्षा
आज से पांच दिनों तक मणिपुर के कुछ जिलों में बिजली और तूफान के साथ अत्यधिक वर्षा होने की संभावना
