पश्चिम बंगाल और सिकिम्म में हिमालय से सटे इलाकों में आज भारी वर्षा का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी वर्षा की आशंका है। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में गरज के साथ छीटें और ओलावृष्टि की संभावना है। कर्नाटक के तटवर्ती इलाकों, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में भी गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है।
News On AIR | मार्च 20, 2026 8:29 पूर्वाह्न
पश्चिम बंगाल और सिकिम्म में हिमालय से सटे इलाकों में भारी बारिश की संभावना