मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के तटीय हिमालय क्षेत्र, असम, मेघालय और सिक्किम में आज तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। बिहार, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ कल तक तेज हवा की संभावना है। आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, कर्नाटक के भीतरी भाग, मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी ऐसी ही स्थिति रह सकती है। तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर राज्यों में भी कल तक गरज और बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की गई है। वहीं, केरल और माहे में आज गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।
News On AIR | मार्च 27, 2026 8:27 पूर्वाह्न
पश्चिम बंगाल के तटीय हिमालय क्षेत्र, असम, मेघालय और सिक्किम में तेज बारिश की संभावना