जुलाई 28, 2025 8:31 पूर्वाह्न

printer

देश के कई राज्यों में आज मूसलाधार बारिस का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्‍थान में आज अत्‍यधिक तेज़ वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। देश के मध्‍य क्षेत्र तथा पश्चिमी तट और आसपास के घाट क्षेत्रों में आज मॉनसून सक्रिय रहेगा।

 

उत्‍तराखंड, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, मध्‍य महाराष्‍ट्र, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, अरूणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ स्‍थानों में आज बहुत तेज़ वर्षा हो सकती है।

   

दिल्‍ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, बिहार, छत्‍तीसगढ़, केरल, गोवा, सौराष्‍ट्र, पश्चिम बंगाल और पश्चिमी राजस्‍थान में भी आज तेज़ बारिश का अनुमान है।