मार्च 25, 2026 8:56 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल, सिक्किम में तेज वर्षा, कई राज्यों में आंधी-बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने कल पश्चिम बंगाल में हिमालय की तराई वाले क्षेत्र और सिक्किम में तेज वर्षा का अनुमान लगाया है। विभाग ने कहा कि छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कल गरज-चमक के साथ तेज बारिश और हवाएं चलने का अनुमान है।

आंध्र प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब, तेलंगाना, विदर्भ, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी अगले दो दिनों तक इसी तरह के मौसम की आशंका है।

विभाग ने कहा कि कर्नाटक, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और उत्तर पूर्वी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की आशंका है। विभाग ने केरलम, माहे, कोंकण और गोवा में इस महीने की 27 तारीख तक गर्म और उमस भरे मौसम की भविष्यवाणी भी की है।