मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जुलाई 10, 2024 8:29 अपराह्न | Monsoon | Nepal

printer

नेपाल में मानसून के दौरान भारी नुकसान

नेपाल में मानसून का मौसम भारी वर्षा और बाढ़ के कारण कई तरह की चुनौतियाँ और तबाही लेकर आया है। देश भर में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ सहित आपदा संबंधी घटनाओं में अब तक 83 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस मुख्यालय ने बताया कि पिछले महीने की 10 तारीख से देश के विभिन्न स्थानों पर ऐसी घटनाओं में 33 पुरुषों, 25 महिलाओं और 25 बच्चों की मौत हो चुकी है । 106 लोग घायल हुए हैं और तीन महिलाओं और दो पुरुषों समेत पांच लोग लापता हैं। नेपाल सशस्त्र पुलिस बल ने जनता को बाढ़ वाली नदियों से दूर रहने की सलाह जारी की है।