अप्रैल 16, 2026 8:04 अपराह्न

printer

कई राज्यों में लू और उमस भरे मौसम की चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक और रायलसीमा में अगले दो दिन लू चलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान, ओडिशा और उत्तर पूर्वी भारत में भी कल इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी। वही, विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, गुजरात, केरलम, माहे, कोंकण, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में गर्म और उमस भरे मौसम की संभावना व्‍यक्‍त की है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अर्लट जारी किया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला