मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 4, 2025 9:01 अपराह्न

printer

अगले पांच से छह दिनों के दौरान पश्चिमोत्‍तर भारत के कुछ भागों में लू चलने का अनुमान

मौसम विभाग ने अगले पांच से छह दिनों के दौरान पश्चिमोत्‍तर भारत के कुछ भागों में लू चलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश में और इस महीने की नौ तारीख तक दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात में लू चलने की संभावना है।

 

    इस बीच, अगले छह से सात दिनों के दौरान पश्चिमोत्‍तर और मध्य भारत में अधिकतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार कल केरल, माहे, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, असम और मेघालय में मूसलाधार वर्षा की भी संभावना है।  

 

महाराष्ट्र, ओडिशा, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कल तक गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ वर्षा होने की संभावना है।