स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज सबका साथ सबका विकास – जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति विषय पर बजट उपरांत वेबिनार का आयोजन किया। केंद्रीय बजट में घोषित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान निम्हांस-2 की स्थापना और देश भर के प्रमुख मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों के उन्नयन के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत करने पर विचार-विमर्श के लिए यह वेबिनार आयोजित किया गया।
वेबिनार में यह स्पष्ट हुआ कि निम्हांस-2 की स्थापना से मौजूदा मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों को अधिक मजबूत और आधुनिक बनाया जा सकेगा, साथ ही तंत्रिका विज्ञान में उन्नत नैदानिक देखभाल, प्रशिक्षण क्षमता, अनुसंधान क्षमता और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।
इस दौरान पैनल सदस्यों ने निम्हांस के मौजूदा और आगामी परिसरों के साथ टेली-मानस के तहत सेवाओं को एकीकृत करने की आवश्यकता पर बल दिया। इससे एक राष्ट्रव्यापी टेली-मानसिक स्वास्थ्य नेटवर्क तैयार होगा और समय पर परामर्श, मनोवैज्ञानिक सहायता तथा विशेषज्ञ परामर्श सुनिश्चित होगा।
News On AIR | मार्च 9, 2026 5:58 अपराह्न | Health Ministry
स्वास्थ्य मंत्रालय ने मानसिक स्वास्थ्य अवसंरचना पर बजट उपरांत वेबिनार आयोजित किया