कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, क्षमता निर्माण आयोग तथा कर्मयोगी भारत 2 अप्रैल से नई दिल्ली में साधना सप्ताह आयोजित करेंगे। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में क्षमता निर्माण आयोग की सदस्य डॉ. अलका मित्तल ने बताया कि 2020 में शुरू हुए मिशन कर्मयोगी का उद्देश्य देशभर के सरकारी कर्मचारियों की क्षमता, कार्यप्रदर्शन, दक्षता में सुधार और नागरिक-केंद्रित सुशासन की परिकल्पना के अनुरूप भविष्य की रूपरेखा का निर्माण करना है। डॉ. मित्तल ने बताया कि यह पहल अधिकारियों के निरंतर सीखने और योग्यता विकास पर ध्यान केंद्रित करके सुशासन प्रणाली में बदलाव लाना है। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के लिए व्यापक डिजिटल शिक्षण मंच के रूप में कार्य करते हुए आई जी ओ टी कर्मयोगी प्लेटफॉर्म इस परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
News On AIR | मार्च 31, 2026 4:56 अपराह्न
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग समेत तीन संस्थाएं 2 अप्रैल से ‘साधना सप्ताह’ करेंगी आयोजित