मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 20, 2024 8:54 अपराह्न | Haryana Chief Minister-Rally

printer

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शाहबाद में जन-आशीर्वाद रैली को संबोधित किया

हरियाणा में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। विभिन्न दलों के नेताओं और प्रत्‍याशियों ने आज जोर-शोर से प्रचार किया। भारतीय जनता पार्टी के नेता और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने आज महेंद्रगढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज शाहबाद में भारतीय जनता पार्टी प्रत्‍याशी सुभाष कल्‍साना के समर्थन जन आशीर्वाद रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्ष में कई ऐतिहासिक निर्णय लिये हैं। श्री सैनी ने कहा कि कम वर्षा के कारण उनकी सरकार ने किसानों को दो हजार रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा देने का फैसला लिया।

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्‍द्र हुड्डा ने रैलियों को संबोधित किया। राज्‍य में आज़ाद समाज पार्टी प्रमुख चन्द्रशेखर आज़ाद भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। क्षेत्रीय पार्टियों के प्रत्याशी भी गांव-गांव जाकर अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं।