मार्च 17, 2026 10:04 अपराह्न

printer

हरियाणा: स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही हरित हाइड्रोजन नीति लागू करेगी राज्य सरकार

हरियाणा सरकार राज्य में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही हरित हाइड्रोजन नीति लागू करेगी। राज्‍य के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद आज यह जानकारी दी। बैठक में भारत की पहली मेगा हरित हाइड्रोजन परियोजना की प्रगति की समीक्षा की गई, जिसकी क्षमता दस हजार टन प्रति वर्ष है। यह परियोजना इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सार्वजनिक- निजी भागीदारी के अंतर्गत पानीपत में स्थापित की जा रही है।