मार्च 13, 2026 2:10 अपराह्न

printer

हरियाणा: एनएचआरसी ने बिलासपुर में सात श्रमिकों की मौत पर मुख्य सचिव और गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त को जारी किया नोटिस

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने हरियाणा के बिलासपुर के पास एक निर्माणाधीन स्थल पर दीवार गिरने से सात श्रमिकों की मौत और तीन अन्य के घायल होने की मीडिया रिपोर्ट के संबंध में राज्य के मुख्य सचिव और गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी किया है।

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस के साथ-साथ नागरिक सुरक्षा दल, बचावकर्मी, दमकलकर्मी और राज्य आपदा मोचन बल के कर्मी भी मलबे के नीचे फंसे श्रमिकों की तलाश कर रहे हैं। आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने कहा कि यदि रिपोर्ट में कही गई बातें सच पाई जाती हैं, तो इससे पीड़ितों के मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन के मुद्दे उठते हैं।