रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में हरियाणा मंडप का उद्घाटन किया। उनके साथ हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी भी मौजूद थे। हरियाणा मंडप कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा द्रौपदी कूप क्षेत्र में स्थापित किया गया है। इस मंडप में युवा कलाकार हरियाणा की लोक कला और संस्कृति की प्रस्तुति तो कर ही रहे हैं, साथ ही हरियाणा की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को भी प्रदर्शित करने का एक अनूठा प्रयास किया गया है।
Site Admin | नवम्बर 24, 2025 2:05 अपराह्न
हरियाणा: अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में हरियाणा मंडप का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन