नवम्बर 4, 2024 8:57 अपराह्न

printer

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में तृतीय पंचकूला पुस्तक मेले का शुभारम्भ किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज पंचकूला में तृतीय पंचकूला पुस्तक मेले का शुभारम्भ किया। यह मेला 10 नवंबर तक चलेगा। इस अवसर पर पूर्व हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, सिया के अध्यक्ष पी.के. दास सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने पुस्तकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को मेले में आने को आह्वान किया।

 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तकों से प्राप्त ज्ञान का ही परिणाम है कि आज हमारे प्रदेश के युवा विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

    इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिला कुरूक्षेत्र के गांव अरूणाय, करनाल के बड़ा गांव और झज्जर के गांव मदाना में बनाए गए सरदार पटेल पुस्तकालयों का उद्घाटन किया। उन्होंने पुस्तक मेले का अवलोकन भी किया और कई पुस्तकों का लोकार्पण भी किया।

 

    इस मेले का आयोजन एक भारत श्रेष्ठ भारत की अवधारणा को साकार करने के लिए ऊर्जा संस्कृति समिति की पहल पर विभिन्न विभागों के संयुक्त प्रयास से किया गया है। मेले में हिन्दी, अंग्रेजी और पंजाबी भाषा के सौ से अधिक प्रकाशकों की किताबें प्रदर्शित की गई है।