हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज पंचकूला में तिरंगा यात्रा को रवाना किया। कार्यक्रम में कई मंत्रियों, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी सहित अधिकारियों ने भी भाग लिया।
श्री सैनी ने कहा कि यात्रा के माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर के वीर शहीदों को नमन किया जा रहा है।