मई 5, 2025 8:22 अपराह्न

printer

हरियाणाः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना के 2 हजार 286 लाभार्थियों के खातों में 86 करोड़ 93 लाख रुपये की राशि हस्तांतरित की

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज चंडीगढ़ से दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना के 2 हजार 286 लाभार्थियों के खातों में 86 करोड़ 93 लाख रुपये की राशि हस्तांतरित की।

 

सरकार ने परिवार में 6 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष तक की आयु के व्यक्ति की दुर्घटना या असामयिक मृत्यु होने पर वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए पहली अप्रैल 2023 से यह योजना शुरू की थी।

 

इसके अंतर्गत अब तक 28 हजार 644 लाभार्थियों के आधार से जुड़े बैंक खातों में 1076 करोड़ 275 लाख रुपये की वित्तीय सहायता भेजी जा चुकी है।