मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 17, 2024 9:13 अपराह्न | haryana list

printer

हरियाणा विधानसभा चुनावः 2 करोड़ 03 लाख 54 हजार 350 मतदाता 20,629 पोलिंग बूथ पर करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रदेश के 2 करोड़ 03 लाख 54 हजार 350 मतदाता 20,629 पोलिंग बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। 1 करोड़ 7 लाख 75 हजार 957 पुरूष, 95 लाख 77 हजार 926 महिलाएं और 467 थर्ड जेंडर  मतदाता है।

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि 1 लाख 29 हजार 392 नए मतदाता पंजीकृत हुए हैं, जिनमें 64 हजार 31 पुरुष, 65 हजार 352 महिलाएं और 9  थर्ड  जेंडर मतदाता शामिल हैं ।

 

श्री अग्रवाल ने बताया कि मतदाता सूची में  18 से 19 आयु वर्ग के 5 लाख 24 हजार 514 युवा मतदाता , 1 लाख 49 हजार 142 दिव्यांग मतदाता, 1 लाख 9 हजार 217 सर्विस मतदाता तथा 85 वर्ष से अधिक आयु के 2 लाख 31 हजार 93 मतदाता हैं। इसके अलावा, 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 8,821 है।

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विभाग की वेबसाइट पर मतदाता सूचियां अपलोड है, कोई भी मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में देख  सकता है। इसके अलावा, वोटर हेल्पलाइन नंबर- 1950 पर कॉल करके भी अपनी वोट का पता  किया जा सकता है। वोट डालने के लिए मतदाता सूची में नाम शामिल होना अनिवार्य है।