मार्च 9, 2026 6:10 अपराह्न | Handloom Expo – Virasat Shakti

printer

नई दिल्ली में ‘विरासत शक्ति’ हथकरघा प्रदर्शनी का आयोजन

नई दिल्ली के जनपथ में विरासत शक्ति नामक विशेष हथकरघा प्रदर्शनी का आयोजन हो रहा है। केंद्रीय वस्‍त्र मंत्रालय ने राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम के सहयोग से इस प्रदर्शनी को आयोजित किया है। इस प्रदर्शनी का उद्देश्‍य भारत की समृद्ध हथकरघा परंपरा और महिला कारीगरों की सृजनात्मक शक्ति को सम्मान देना है।

आठ दिनों तक चलने वाली यह प्रदर्शनी देशभर के बुनकरों और कारीगरों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए एक सार्थक मंच प्रदान कर रही है। यह पहल भारत की समृद्ध हथकरघा विरासत का उत्सव मनाने के साथ-साथ इस क्षेत्र में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को भी उजागर करती है।
इस वर्ष इसमें देशभर से लगभग 60 बुनकर और कारीगर भाग ले रहे हैं, जो हथकरघा वस्त्रों और हस्तशिल्प उत्पादों का विविध संग्रह प्रस्तुत कर रहे हैं। यह प्रदर्शनी 14 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। यह आयोजन पारंपरिक बुनाई विरासत के संरक्षण और संवर्धन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।