इस्राइल का कहना है कि हमास बंधकों को रिहा करने से इंकार कर उसे युद्ध जारी रखने के लिए लगातार उकसा रहा है। इस्राइल के विदेश मंत्री ने बताया कि हमास गज़ा के लोगों की इच्छा और गुस्से की लगातार अनदेखी कर रहा है और अपने ही नागरिकों का दमन कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमास ने इस सप्ताह गज़ा पट्टी में कई लोगों को प्रताड़ित करने के बाद उनकी हत्या कर दी। विदेश मंत्री ने यह आशा भी व्यक्त की कि लेबनान अपने यहां सक्रिय इस्राइल-विरोधी आतंकी संगठनों को खत्म करने के लिए कार्रवाई करेगा।