मौसम विभाग ने कल पूर्वी राजस्थान, पंजाब, पूर्वी मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, पश्चिमी राजस्थान और गुजरात क्षेत्र में कई स्थानों पर ओलावृष्टि, तेज़ हवाएँ और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।
असम और मेघालय में कल रात और सुबह के समय घना कोहरा छाये रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार कल हिमाचल प्रदेश में सर्द दिन बने रहने की संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।
देश के उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी क्षेत्रों में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी जा सकती है।