नाईजीरिया के क्वारा राज्य में बंदूकधारियों ने इसापा गाँव की 10 महिलाओं और बच्चों का अपहरण कर लिया। पुलिस ने बताया कि हमलावर ने स्थानीय किसान परिवारों के सदस्यों को बंधक बनाने से पहले ताबडतोड गोलीबारी की। इससे पहले नाइजर राज्य के एक कैथोलिक स्कूल से 300 से अधिक बच्चों का सामूहिक अपहरण हुआ था। इस घटना के 265 से अधिक पीड़ित अब भी लापता हैं। केब्बी और बोर्नो राज्यों में भी स्कूलों में अपहरण की घटनाएँ सामने आईं हैं। सशस्त्र गिरोहों और चरमपंथी समूहों की हिंसा बढ़ने के साथ, संयुक्त राष्ट्र ने नाइजीरियाई अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई और अपराधियों को सजा दिलाने का आग्रह किया है।