गल्फूड वर्ल्ड इकोनॉमी समिट में वैश्विक खाद्य अर्थव्यवस्था में भारत की बढ़ती भूमिका और संयुक्त अरब अमीरात के साथ इसकी मजबूत होती साझेदारी पर प्रकाश डाला गया। इस शिखर सम्मेलन में वरिष्ठ अधिकारियों और उद्योगपतियों ने खाद्य और पेय क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की।
भारत केंद्रित सत्र को संबोधित करते हुए खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के सचिव अविनाश जोशी ने मूल्यवर्धित खाद्य प्रसंस्करण, आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती और संयुक्त अरब अमीरात के साथ सहयोग बढ़ाने पर जोर देते हुए भारत के वैश्विक खाद्य क्षेत्र में अग्रणी बनने की ओर अग्रसर होने पर बल दिया। उन्होंने भारतीय खाद्य उत्पादों की बढ़ती क्षेत्रीय मांग और नवाचार आधारित विकास पर देश के फोकस से उत्पन्न अवसरों पर प्रकाश डाला।
इस बैठक ने खाद्य सुरक्षा, प्रौद्योगिकी साझेदारी और खाद्य तथा पेय क्षेत्र में द्विपक्षीय व्यापार के साथ निवेश को बढ़ाने के लिए भारत और संयुक्त अरब अमीरात को एक मंच प्रदान किया।