आईपीएल क्रिकेट में कल रात दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स ने डेल्ही कैपिटल्स को एक रन से हरा दिया। 210 रन के लक्ष्य के जवाब में डेल्ही कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए।
डेल्ही कैपिटल्स की ओर से के.एल.राहुल ने सबसे अधिक 92 रन बनाए। गुजरात टाइटन्स के राशिद खान ने तीन विकेट, प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट और मोहम्मद शिराज ने एक विकेट लिया। राशिद खान को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
पहले बल्लेबाजीकरते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर गुजरात टाइटन्स ने 210 रन बनाए। गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल ने सबसे अधिक 70 रन बनाए। वहीं, वाशिंगटन सुंदर ने 55 रन बनाए। डेल्ही कैपिटल्स के मुकेश कुमार ने दो विकेट लिए।
आज, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला लखनऊ सुपर जाएन्ट्स से होगा। मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।